Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप

By
July 15, 2026 3 Min Read
0

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की गिरफ्तारी के बाद अब कार्रवाई का दायरा अब अन्य लोगों तक भी पहुंचने लगा है. BKTC ने दान गणना के खजांची संदेश मेहता को उनके पद से हटाकर पूजा कार्यालय में तैनात केदार सिंह रावत को नए खजांची की जिम्मेदारी सौंपी है.

मामले की जांच भी अब मंडलायुक्त तक पहुंच चुकी है, शासन की और से गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में बनाई गई उच्च स्तरीय जांच समिति ने भी जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच के आधार पर और भी तीन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है.

लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त

आंतरिक जांच समिति ने तैयार की रिपोर्ट

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण में चल रही त्रिस्तरीय जांच में मंदिर की आंतरिक जांच समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर चुकी है. वहीं SIT आपराधिक घटनाओं के आधार पर हर पहलू से जांच में जुटी हुई है, इसके अतिरिक्त शासन की उच्च स्तरीय जांच समिति मंगलवार को बद्रीनाथ पहुंची, दान गणना कक्ष का निरीक्षण, संबंधित दस्तावेजों, रजिस्टरों और CCTV का निरीक्षण कर कर्मचारियों से पूछताछ भी की.

अन्य कर्मचारियों पर भी गिर सकती है गाज

जानकारी के अनुसार, बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में जांच का दायरा केवल प्रमोद नौटियाल और खजांची संदेश महता तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दान गणना से जुड़े और कर्मियों को भी जांच के दायरे में लाया जा सकता है. यदि जांच में आरोपियों के साथ मिलीभगत या दान गणना में किसी प्रकार के लापरवाही के साक्ष्य मिलते हैं, तों कर्मचारी कारण बताओ नोटिस और विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

गणना कक्ष में कर्मी पहनेंगे विशेष ड्रेस

वहीं, चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद बीकेटीसी ने व्यवस्थाएं में भी कई बड़े बदलाव किए हैं. अब गणना कक्ष में कार्य करने वाले हर कर्मचारी को बिना जेब वाली ड्रेस पहननी होगी, साथ ही गणना कक्ष में कर्मचारियों को किसी प्रकार का निजी सामान या अपना मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अतिरिक्त सुरक्षा के दृष्टिगत कक्ष में CCTV कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है, गणना के दौरान न्यूनतम 5 कर्मी कक्ष में मौजूद रहेंगे और कक्ष में हर आने जाने वाली कर्मी की तलाशी भी ली जाएगी.

सियासी गलियारों में हलचल तेज

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूरे प्रकरण पर नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. साथ ही मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मौजूदा BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के कार्यकाल पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को सार्वजनिक मंच पर अपने-सामने वाद विवाद करने की चुनौती दी.

’मामले को राजनीतिक रंग दे रही कांग्रेस'

वहीं, BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की चुनौती को स्वीकार किया है. BKTC अध्यक्ष के अनुसार, कांग्रेस द्वारा मामले का जबरन राजनीतिक रूप दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल उनकी छवि को धूमिल करना है.

गणेश गोदियाल पर लगा घोटाले का आरोप

इसके साथ ही BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दावा किया है कि  BKTC के अध्यक्ष रहते हुए गणेश गोदियाल ने कई घोटाले किए हैं, जिनके सबूत उनके पास मौजूद हैं और वे किसी भी सार्वजनिक मंच पर गणेश गोदियाल के साथ इस बारे में डिबेट करने को भी तैयार हैं. फिलहाल इस पूरे मामले में त्रिस्तरीय जांच जारी है और जल्द ही शासन की उच्चस्तरीय जांच समिति इस मामले पर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को प्रेषित करेगी. अब यह पूरा प्रकरण क्या मोड़ लेता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?

Next

Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme