Ground Report : 'हालात ठीक नहीं', काशी में वरुणा के पलट प्रवाह से आफत, 6-6 फीट तक डूबे घर
Varanasi Ganga Flood Ground Report : शिवनगरी काशी में गंगा ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है. वरुणा का पलट प्रवाह आफत बनकर सामने आया है. सैकड़ों घरों तक पानी पहुंच चुका है. कई घर 5 से 6 फीट तक पानी में डूब चुके हैं. बाढ़ प्रभावित परिवारों ने पलायन करना भी शुरू कर दिया है. कोनिया, नक्खीघाट, अलईपुर और सरैया में लोग पहले फ्लोर को खाली कर दूसरी मंजिल पर शिफ्ट हो चुके हैं. लोकल 18 से बाढ़ पीड़ित राजकुमार कहते हैं कि घर के साथ उनकी दुकान भी डूब चुकी है. परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं. माहौल ठीक नहीं है.