Gold Silver Rate Varanasi : सोना 3,645 रुपये सस्ता, चांदी ने भी लगाया गोता…जानिए सितंबर के पहले सप्ताह वाराणसी में कितनी कीमत?
Gold Silver Rate Today Varanasi : सितंबर के पहले सप्ताह में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है. वाराणसी के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,755 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. बीते सप्ताह के मुकाबले इसके भाव में 3,645 रुपये की कमी आई है. लोकल 18 से निर्मला ज्वेलर्स के विश्वजीत वर्मा ने बताया कि 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,37,275 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. 30 अगस्त को इसकी कीमत 1,40,600 रुपये थी. चांदी 5,500 रुपये तक लुढ़कर 2,36,500 रुपये प्रति किलो हो गई है.