GEN-Z को 'गौ मित्र' बनाएगी यूपी सरकार, जानें CM योगी का युवाओं को गांव में रोजगार देने का धांसू प्रोग्राम
What is Gau Mitra Plan: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में GEN-Z बड़ा मुद्दा बना हुआ है. चुनाव में इनका वोट पाने के लिए तमाम पार्टियां अपने-अपने हिसाब से GEN-Z को आकर्षित करने में लगी हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने GEN-Z को लेकर एक प्रोग्राम लॉन्च किया है. इस प्रोग्राम के तहत पूरे यूपी में बीजेपी सरकार गांवों में लगभग 10,000 ‘गौ मित्रों’ (गायों के दोस्त) को ट्रेनिंग देने की योजना बना रही है. इसका मकसद युवाओं को जैविक खेती और ग्रामीण इलाकों में मवेशियों की सामाजिक और आर्थिक भूमिका के बारे में जागरूक किया जा सके.