कई मुकदमे दर्ज होने से कोई पेशेवर अपराधी नहीं बनता; हाईकोर्ट ने रद्द की हिस्ट्रीशीट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होना भर उसे पेशेवर अपराधी साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने इसी आधार पर सतेंद्र उर्फ डॉक्टर के खिलाफ बी-क्लास हिस्ट्रीशीट रद्द कर दी।