बारिश में मकान का लिंटर गिरने से 2 साल के मासूम समेत दो की मौत, शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात गांव में बारिश के बीच मंगलवार सुबह मकान का लेंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर दो वर्षीय आरव और 26 वर्षीय राजन की मौत हो गई, जबकि 27 वर्षीय काजल गंभीर घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।