Backyard Poultry Farming : घर के आंगन से शुरू करें मुर्गी पालन, सरकार दे रही चूजे, जानिए कैसे पाए लाभ?
Backyard Poultry Farming Benefits : बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग किसानों के लिए हमेशा से फायदे का सौदा रही है. अब सरकार भी इसमें मदद करने के लिए आगे आई है. इसके लिए बड़े फार्म की जरूरत नहीं. लोकल 18 से गोंडा के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी बताते हैं कि योजना के अनुसार पात्र लोगों को आर्थिक सहायता दी जाती है. गोंडा में इस बार 1000 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य रखा गया है. प्रत्येक लाभार्थी को 50 देसी नस्ल के चूजे दिए जाएंगे. मुर्गियों का दरबा बनाने के लिए आर्थिक मदद भी दी जाएगी.