Duranta Benefits : धूल रोकती हैं पत्तियां, सालभर हरा-भरा…दुरांटा का पौधा इन रोगों भी रामबाण, क्या इसका फल खा सकते हैं?
Duranta Plant Benefits : खाली पड़ी जमीनों और सड़क किनारे आसानी से मिलने वाले दुरांटा के पौधे को अक्सर सजावटी माना लिया जाता है. लोक चिकित्सा में यह कई समस्याओं में सदियों से उपयोग होता आया है. हालांकि इसके फल विषैले होते हैं. लोकल 18 से गोंडा के वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि यह पौधा कम देखभाल में तेजी से बढ़ता है और पूरे साल हरा-भरा रहता है. इसकी घनी शाखाएं प्राकृतिक हेज का काम करती हैं, इसलिए यह सुंदरता के साथ सुरक्षा भी देता है. इसकी घनी पत्तियां धूल को रोकने में सहायक होती हैं. बरसात और सर्दियों में इस पर बैंगनी या हल्के नीले रंग के फूल खिलते हैं. फूल झड़ने के बाद लंबे गुच्छों में छोटे गोल पीले फल लगते हैं, जो मोतियों की तरह दिखाई देते हैं.