'मैं सुपरह्यूमन नहीं हूं… 24 घंटे ड्यूटी नहीं कर सकता', यूपी पुलिस के सिपाही ने WhatsApp ग्रुप पर दिया इस्तीफा
Varanasi Latest News : वाराणसी के रामनगर थाने से पुलिस की ड्यूटी और वर्कलोड को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां तैनात 22 साल के सिपाही ने थाने के WhatsApp ग्रुप में सीधे पुलिस कमिश्नर के नाम अपना इस्तीफा भेज दिया. सिपाही ने लिखा कि वह 24 घंटे और सातों दिन काम नहीं कर सकता.