राम मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, रोज होगी पूजा और भरपेट मिलेगा भोजन
Ayodhya Latest News : अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं को अब पहले से ज्यादा भक्ति और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिलेगा. राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में रोजाना कई धार्मिक अनुष्ठान कराने का फैसला लिया है. पंचदेवता याग से लेकर अखंड राम नाम संकीर्तन तक की व्यवस्था होगी, वहीं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीता अन्न क्षेत्र का भी विस्तार किया जाएगा.