Agri Tips : DAP में 64% ही सक्रिय तत्व, बाकी अपशिष्ट, जो चोक कर रहा खेत, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?
DAP Fertilizer : खेतों में रासायनिक खादों के अंधाधुंध इस्तेमाल से कृषि भूमि संकट में है. किसान अधिक पैदावार की चाह में डीएपी और दूसरे उर्वरकों का जरूरत से ज्यादा छिड़काव कर रहे हैं. लोकल 18 से शाहजहांपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. विमल कुमार बताते हैं कि डीएपी में 46% फास्फोरस और 18% नाइट्रोजन होता है, शेष हिस्सा अपशिष्ट पदार्थों है. लगातार डीएपी डालने से यह अपशिष्ट मिट्टी में जमा होकर एक बेहद सख्त और अभेद्य परत का रूप ले लेता है. यह कठोर परत फसलों के लिए एक बड़ी बाधा बन जाती है. इसकी वजह से पौधों की जड़ें गहराई तक नहीं फैल पाती हैं. यह परत फसलों को जमीन की गहराई से जरूरी पोषक तत्व और पानी सोखने से रोकती है. पर्याप्त खाद डालने के बाद भी पौधों का सही विकास नहीं हो पाता है. किसानों की लागत बढ़ने के बावजूद उनकी फसलों की पैदावार घटने लगती है.