यूपी टी-20 लीग: कानपुर के ग्रीनपार्क में 28 अगस्त से फिर लौटेगा क्रिकेट का रोमांच, 11 दिन में होंगे 12 मुकाबले, सुरेश रैना बने ब्रांड एम्बेसडर
Kanpur Green Park Stadium: कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के रोमांचक प्लेऑफ मुकाबले शुरू होंगे. लीग के शुरुआती मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे हैं, जबकि 11 दिनों में कुल 12 प्लेऑफ मैच कानपुर में होंगे. उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने पिच, ड्रेनेज, फ्लड लाइट्स और दर्शक दीर्घा की तैयारियां तेज कर दी हैं. पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना लीग के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं. टूर्नामेंट में करीब तीन करोड़ रुपये की कुल पुरस्कार राशि दांव पर है.