गोमती में छलांग लगाने वाली थी महिला, समझाते-समझाते थक गई पुलिस, तभी राहगीर ने पीछे से खींचकर बचाई जान
Lucknow Latest News: लखनऊ में शनिवार देर रात एक महिला गोमती नदी में छलांग लगाने के लिए पक्के पुल की बाउंड्री पर चढ़ गई. पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक उसे समझाती रही, लेकिन महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी. उसने साफ कह दिया कि अगर कोई उसके पास आया तो वह नदी में कूद जाएगी. इसी बीच एक राहगीर ने सूझबूझ दिखाई और मौका मिलते ही पीछे से महिला को खींचकर नीचे उतार लिया.