Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
यूपी के मदरसों में कामिल फाजिल डिग्री बंद, योगी सरकार ने संशोधन को दी मंजूरी
By
August 5, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब से कामिल और फाजिल डिग्री नहीं दी जा सकेगी. सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम 2004 में संशोधन को  मंजूरी दे दी गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए इस संशोधन पर मुहर लगाई गई है. जिसके बाद मदरसों से मिलने वाली कामिल और फाजिल की डिग्रियों पर रोक लगा दी गई है. 
<p style=”text-align: justify;”>मंगलवार को सीएम <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में इस अहम संशोधन को मंजूरी दे दी गई है. जिसके बाद इसे यूपी विधानसभा में पास करवाया जाएगा. योगी सरकार ने ये फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इन दोनों डिग्रियों को असंवैधानिक घोषित किया था. 
<h3 style=”text-align: justify;”>योगी सरकार ने दी संशोधन को मंजूरी
<p style=”text-align: justify;”>इससे पहले अब तक मदरसों से प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की डिग्रियां दी जाती थी. कामिल और फाजिल की डिग्री, स्नातक और परास्नातक  डिग्री के समकक्ष हुआ करती थी. लेकिन, अब मदरसे सिर्फ 12वीं यानी आलिम स्तर तक की शिक्षा दे सकेंगे. मदरसों से अब कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं मिलेगी, ऐसे में यहां पढ़ने वाले छात्रों को हायर डिग्री के लिए यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और कॉलेज में दाखिला लेना होगा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरकार का फैसला
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल साल 2022 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मदरसा बोर्ड को संवैधानिक क़रार दिया था, जिसके बाद इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई. साल 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने मदरसा बोर्ड की संवैधानिकता को तब बरक़रार रखा लेकिन साफ निर्देश दिए कि मदरसों से उच्च शिक्षा की डिग्री नहीं दी जा सकती, क्योंकि इन्हें यूजीसी से मान्यता नहीं है. कोर्ट ने फाजिल और कामिल की डिग्री को असंवैधानिक क़रार दिया. 
<p style=”text-align: justify;”>योगी सरकार से अब मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम 2004 में संशोधन को मंजूरी दिए जाने के बाद इसे विधानसभा में पास कराया जाएगा. इसके बाद इन मदरसों से मिलने वाली उच्च शिक्षा की ये दोनों डिग्रियां अब सिर्फ कागज बनकर रह जाएंगी. इन डिग्रियों के आधार पर छात्र न तो आगे पढ़ाई कर पाएंगे और न ही नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे. 
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
Next
'क्या हवा से आएगी कांवड़..', ओवैसी के बयान पर ASP अनुज चौधरी का जवाब
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • अपार्टमेंट सोसाइटियों में पदाधिकारियों के अनिश्चितकालीन कार्यकाल पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से जवाब मांगा
  • ‘मदद’ के इंतजार में मां के शव के पास बैठकर रोती रही बेटी, बिलखता रहा पति, 'मसीहा' बना सिपाही
  • दिल्ली में बारिश से बिगड़ा हवाई ट्रैफिक, 4 उड़ानें लखनऊ और 5 जयपुर भेजी गईं
  • 31 दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली, रिश्वत के आरोपों में सस्पेंड उत्कर्ष को SP ने अपना PRO बनाया
  • अयोध्या से जनकपुर धाम ट्रेन अप्रैल से चलेगी, जनरल कोच नहीं होंगे; भारत और नेपाल में सहमति
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme