Jaunpur News : 'पेट के लिए करना पड़ता है', जौनपुर में जिंदगी दांव पर लगाती 4 साल की खुशबू
Jaunpur ki local news : जौनपुर में 4 साल की खुशबू पतली रस्सी पर करतब दिखाती है. यह उसके परिवार का पीढ़ियों से चला आ रहा पेट भरने का एकमात्र जरिया है. जब वह जमीन से कई फीट ऊपर बंधी पतली सी रस्सी पर हाथ में बांस का डंडा थामे चलती है तो देखने वाले दांतों तले उंगली दबा लेते हैं. जब इस उम्र के बच्चे खेल-खिलौनों और स्कूल की दुनिया में होते हैं, खुशबू चिलचिलाती धूप और खुली सड़क पर मौत और जिंदगी के बीच झूलती है. लोकल 18 ने उसकी मां बसंता देवी से बात की. बसंता बताती हैं कि सदियों से हमारे यहां यही काम चला आ रहा है. हमें हमारे मां-बाप ने सिखाया, फिर हमने अपने बच्चों और पोती-पोते को सिखाया