सहारनपुर ग्राउंड रिपोर्ट: कल जहां अदा हुई थी नमाज, आज वहां सिर्फ मलबा, 4 बुलडोजर से ढहाई गई कलेक्ट्रेट मस्जिद
Saharanpur Collectorate Mosque: जिस कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद में बीते कल जुमे की नमाज पर सजदा हुआ था, शनिवार की भोर होते ही वह इतिहास बनकर मलबे में तब्दील हो गई. महीनों से चल रही अदालती जंग के बाद प्रशासनिक अमले ने अलसुबह भारी पुलिस और आरएएफ की मौजूदगी में 4 बुलडोजरों के साथ मस्जिद को पूरी तरह जमींदोज कर दिया. रात के अंधेरे में उड़ी अफवाहों से लेकर सुबह की कार्रवाई तक, सहारनपुर की सियासत में हलचल तेज रही.