Swine Flue: स्वाइन फ्लू की जांच के लिए नहीं खर्च करने होंगे 4 से 5 हजार, गाजियाबाद के इस सरकारी सेंटर में करवाएं फ्री टेस्ट
Free Swine Flue Test in Ghaziabad: गाजियाबाद में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. राहत की बात यह है कि संजय नगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में अब स्वाइन फ्लू की जांच निशुल्क उपलब्ध है. जिले में अब तक 37 मामले सामने आ चुके हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी मरीज सामान्य स्थिति में हैं. सरकारी अस्पतालों में अलग बेड और वार्ड भी तैयार किए गए हैं. ऐसे में किन लोगों को स्वाइन फ्लू की जांच करानी चाहिए और किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जानिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी सलाह.