Agriculture: आलू बेचने की कोई जल्दी नहीं, यूपी सरकार देगी कोल्ड स्टोरेज का खर्च, जानें कैसे उठाएं फायदा?
UP Potato Farmers Scheme: आलू की फसल का सही दाम न मिलने और कोल्ड स्टोरेज का बढ़ता खर्च किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है. अब उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना शुरू की है, जिसके तहत आलू को कोल्ड स्टोरेज में रखने पर किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी. योजना में 200 क्विंटल तक आलू पर सहायता का प्रावधान है, जिससे छोटे और मध्यम किसानों को सीधा फायदा मिल सकता है. खास बात यह है कि योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी है और किसान खुद भी आवेदन कर सकते हैं. जानिए इस योजना में आखिर कितनी मिलेगी मदद, कौन से दस्तावेज लगेंगे और रजिस्ट्रेशन कैसे करना होगा.