UP 2027: का कहत बा यूपी? राम मंदिर में जितेंद्र मिश्रा की एंट्री से खोखली हुई SP-BSP की ब्राह्मण पॉलिटिक्स? 14% वोट के लिए छटपटा रहे अखिलेश-मायावती!
UP Brahmin Politics 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन सियासी बिसात अभी से बिछने लगी है. इस बार लड़ाई सिर्फ PDA, गैर-यादव OBC और दलित वोट की नहीं है. ब्राह्मण वोट भी एक बार फिर राजनीतिक दलों के लिए बड़ा सवाल बनता दिख रहा है. इसी बीच अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट में रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की एंट्री ने नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है. वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख रह चुके हैं और अप्रैल 2026 में रिटायर हुए थे. उसके बाद 2 सितंबर 2026 को जितेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO बना दिया गया. जिसके बाद अब बहुत सारे सवाल उठ रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जितेंद्र मिश्रा की एंट्री से खोखली हुई SP-BSP की ब्राह्मण पॉलिटिक्स? जानें UP 2027: का कहत बा यूपी? के पार्ट 18 में इसकी पूरी कहानी.