ग्रेटर नोएडा परी चौक से कश्मीरी गेट तक छात्रा से चलती बस में गैंगरेप, सोती रही पुलिस, कब क्या-क्या हुआ जानें सब
Minor Girl Gang raped in Bus: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर 2012 के खौफनाक निर्भया कांड ने पूरे देश को झकझोर दिया. 4 अगस्त की यूपी के रात ग्रेटर नोएडा के परी चौक से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को स्लीपर बस में बैठाकर कश्मीरी गेट तक लाया गया. इस सफर के दौरान उसके साथ दरिंदगी की गई. हैरानी की बात यह है कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और रिंग रोड जैसे अहम रास्तों से गुजरने के बावजूद किसी भी पुलिस थाने को भनक तक नहीं लगी. हालांकि, बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.