Paddy Farming : हाथ से रोपाई या DSR…किस विधि से ज्यादा अच्छी हुई धान की ग्रोथ? गोंडा की नीलू से जानिए अंतर
Paddy Farming Tips : धान की खेती के लिए अधिकांश किसान दो विधियां अपनाते हैं. पहली हाथ से रोपाई. दूसरी डायरेक्ट सीडेड राइस (DSR) यानी खेत में सीधे बीज की बुवाई. सही प्रबंधन से दोनों विधियां अच्छी पैदावार दे सकती हैं, लेकिन खेत की स्थिति के अनुसार विधि का चयन करना ज्यादा अच्छा रहता है. लोकल 18 से पानी संस्थान (गोंडा) से जुड़ीं नीलू वर्मा बताती हैं कि DSR विधि में बीज सीधे खेत में बोया जाता है. पौधे को उखाड़कर दोबारा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए ट्रांसप्लांट शॉक नहीं लगता. बेशक इस विधि में खर्च भी कम आता है लेकिन हर खेत के लिए ये सही नहीं. नीलू वर्मा के मुताबिक, हाथ से रोपाई में पौधे नई जगह लगाने के बाद 5–7 दिन तक जड़ जमाते हैं, इसलिए शुरुआती बढ़वार थोड़ी धीमी रहती है.