Kaushambi Fire: अवैध फैक्ट्री की शिकायतें हुईं, लेकिन प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान, सवाल पर बात टाल गए डीएम साहब
Kaushambi Fatory Fire: प्रयागराज और कौशांबी सीमा पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस धमाके में कई घर जमींदोज हो गए और 5 से अधिक लोगों की मौत हो गई. सबसे हैरानी की बात यह है कि फैक्ट्री मालिक आदिल का लाइसेंस दो साल पहले रद्द हो चुका था और ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की थी. लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा रहा. अब जब यह भयानक हादसा हो गया, तो मौके पर पहुंचे डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा पहले की शिकायतों के सवाल पर कन्नी काटते नजर आए.