Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत

By
July 15, 2026 2 Min Read
0

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलेगा. रामपुर विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया. बिना नक्शा के हुए निर्माण को गिराया जाएगा. रामपुर विकास प्राधिकरण ने बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण को अवैध माना. विस्तृत सुनवाई के बाद ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया. योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा. बता दें कि सपा के सीनियर नेता आजम खान इस यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं. आजम खान अभी जेल में बंद हैं.

40 में से 38 बिल्डिंग बिना नक्शे के- डीएम

रामपुर के डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा, "जौहर यूनिवर्सिटी की इमारत बिना अनुमति के बनाई गई थी. नोटिस दी गई थी. लिखित जवाब दिया है. आज सुनवाई हुई.. सारी कार्रवाई संपन्न होने के बाद पता चला कि जौहर यूनिवर्सिटी में 40 भवनों का निर्माण किया गया है जिसमें से मात्र दो का मानचित्र स्वीकृत है. शेष 38 भवन बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए गए हैं. उन्हें अवैध निर्माण माना गया और आज ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर दिया गया."

चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!

डीएम आगे ने कहा, "जौहर यूनिवर्सिटी जहां बनी है वो क्षेत्र 2024 के बाद से आरडीए के अधिकार क्षेत्र में आया है. उससे पहले जिला पंचायत के अधिकार में था. पूरे परिसर में सिर्फ दो भवनों का मानचित्र जिला पंचायत से स्वीकृत कराया है. इसका मतलब है कि उन्हें नियम कानून की पूरी जानकारी थी क्योंकि उन्होंने दो भवनों का मानचित्र ही स्वीकृत कराया था लेकिन 38 भवन के मानचित्र की स्वीकृति नहीं कराई."

15 दिन में खुद गिराएं, नहीं तो RDA करेगी कार्रवाई- डीएम

डीएम ने कहा कि 2024 के बाद जब से आरडीए ने टेकओवर किया तभी से नक्शा स्वीकृत करने की प्रक्रिया नहीं की गई. फिलहाल, 15 दिन का समय दिया जाता है कि वो खुद से अवैध निर्माण तोड़ दें. ऐसा न होने पर आरडीए खुद कार्रवाई करेगा.

रामपुर यूनिवर्सिटी पहले भी विवादों में रहा है. इसकी स्थापना साल 2006 में हुई थी. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के मुताबिक, ये रामपुर रेलवे स्टेशन से ये करीब 12 किलो मीटर की दूरी पर है. यूनिवर्सिटी का कैंपस 250 एकड़ से ज्यादा के एरिया में फैला है.

Noida Mamura Fire: नोएडा के ममूरा गांव में लगी भीषण आग, डरा देंगी तस्वीरें, सामने आई ये वजह

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश

Next

Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme