Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

By
July 15, 2026 2 Min Read
0

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रामगंगा पुल से नदी में छलांग लगाने वाली किशोरी का शव चार दिन बाद बरामद कर लिया गया. लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में गोताखोरों की पांच टीमों ने शव को पुल से करीब आठ किलोमीटर दूर नदी से निकाला. शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया.

घटना शनिवार दोपहर की है, जब कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित रामगंगा पुल से सूरजनगर निवासी तुषार अपनी प्रेमिका (किशोरी) का हाथ पकड़कर नदी में कूद गया था. घटना के तुरंत बाद पुलिस, पीएसी और गोताखोरों की टीमें दोनों की तलाश में जुट गईं. सर्च अभियान के दौरान पहले तुषार का शव बरामद हो गया था, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था.

लखनऊ KGMU में नॉनवेज बैन पर मचा सियासी घमासान, सपा-बीजेपी में तेज हुई जुबानी जंग

चार दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

परिजनों ने चार दिन तक नदी किनारे डेरा डाले रखा और बेटी के मिलने की आस लगाए रहे. बुधवार को गोताखोरों को सफलता मिली जब किशोरी का शव घटनास्थल से लगभग आठ किलोमीटर दूर मिला. टीम ने तुरंत शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. कटघर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा पूरा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

कुमार रणविजय सिंह (एसपी सिटी, मुरादाबाद) ने कहा कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. स्थानीय लोगों ने युवाओं को सलाह दी है कि समस्याओं का समाधान बातचीत और परिवार की मदद से निकालना चाहिए, न कि ऐसे कदम उठाने चाहिए.

UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत

Next

Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme