सीएम योगी के एआई वीडियो पर बवाल, सपा-बीजेपी आमने-सामने, अखिलेश यादव से माफी की मांग
CM Yogi AI Video: :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक एआई-जनरेटेड (AI) वीडियो को लेकर घमासान मच हुआ है. समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल और आईटी विंग द्वारा सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किए जाने के बाद भाजपा लगातार हमला बोल रही है. मेरठ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने इसे सपा की घिनौनी हरकत करार देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की है.