कानपुर ग्रीनपार्क की खुली पोल… बारिश ने धोया यूपी टी-20 लीग का रोमांच, लखनऊ में होंगे फाइनल मैच
Green Park Stadium Kanpur: कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम की पहचान एक बार फिर लचर ड्रेनेज सिस्टम की भेंट चढ़ गई है. 28 अगस्त से शुरू हुई यूपी टी20 लीग के दौरान लगातार बारिश ने मैदान की बदहाली की पोल खोल दी, जिसके चलते यूपीसीए को क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबलों को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शिफ्ट करने पर मजबूर होना पड़ा. 6 सितंबर का फाइनल छिनने से शहर के लाखों क्रिकेटप्रेमियों में मायूसी की लहर दौड़ गई है.