सहारनपुर कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील, मस्जिद पर बुलडोजर ऐक्शन; अलर्ट पर प्रशासन
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 570 दिन की शिकायत, जांच और अदालती कार्रवाई के बाद शनिवार को यह मस्जिद पूरी तरह जमींदोज कर दी गई। मस्जिद के सरकारी जमीन पर होने की शिकायत थी। कोर्ट के आदेश पर गिराई गई मस्जिद पर अब वेस्ट यूपी का सियासी माहौल गरम होने लगा है।