Opinion : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में यात्री चढ़े या नहीं, ई-बसें दौड़ती रहती हैं, करोड़ों के खर्च पर गौर करिए CEO साहब
नोएडा में ई बसों के संचालन मॉडल पर सवाल उठ रहे हैं. किलोमीटर आधारित भुगतान व्यवस्था में एक बस को रोज 200 किमी चलाने पर 65 रुपये प्रति किमी भुगतान होता है. कम यात्रियों के बावजूद ये बसें यूं ही सड़कों पर दौड़ती रहती हैं और इनकी रुचि भी यात्रियों को बस में सवार करने को लेकर नहीं दिखती. लिहाजा इनके ऑपरेशन पर करोड़ों रुपये प्रति महीने का खर्च प्राधिकरण को झेलना पड़ रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं.