क्या मुसलमानों के लिए संवैधानिक हक नहीं बचा? सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से भड़के ओवैसी
Saharanpur Masjid Demolition: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित करीब 120 साल पुरानी मस्जिद पूरी तरह जमींदोज हो गई। प्रशासन की इस कार्रवाई पर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या देश में अब मुसलमानों के लिए मजहबी आजादी का संवैधानिक हक भी नहीं बचा है।