रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव…
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू द्वारा इमरजेंसी का जिक्र करने पर तीखी टिप्पणी की.
<p style=”text-align: justify;”>पेपर लीक के खिलाफ आए संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान अपनी बात का समापन करते हुए सपा चीफ अखिलेश ने कहा कि 2024 में कानून बनने के बाद भी अगर पेपर लीक हुआ तो क्यों हुआ. ये आप बता देना मंत्री. एक कानून बनाने के बाद दूसरा कानून बनाने की जरूरत क्या है? आपको मंत्री जी का स्वागत इसलिए करना पड़ा क्योंकि आपको संकट से बचा लिया.
<p style=”text-align: justify;”>इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने पूछा कि अखिलेश समाजवादी हैं. मैं पूछता हूं कि छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार ने उनकी बात सुनकर संसद में बिल लेकर आती है ये अच्छा है या आंदोलन को कुचलने के लिए देश में इमरजेंसी लगा देती, वो अच्छा है. आप बता दीजिए.
<p style=”text-align: justify;”>लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
<h3 style=”text-align: justify;”>’मैंने इमरजेंसी को तो नहीं देखा है लेकिन…'
<p style=”text-align: justify;”>इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि मैंने इमरजेंसी को तो नहीं देखा है लेकिन इमरजेंसी में क्या-क्या हुआ वो अभी दिल्ली में देखने मिल गया. उस समय करंट नहीं लगाया जाता था, इस बार करंट लगाया गया है.
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा कि इस बार भी इमरजेंसी से कम अन्याय नहीं कर रहें हैं आप लोग. अगर इमरजेंसी याद आ गई है तो इमरजेंसी के बाद परिवर्तन हुआ था और हमें भरोसा है कि आगे भी परिवर्तन होगा. कानून से नहीं नीयत साफ होगी तब परीक्षा साफ होगी. आपकी नियत साफ नहीं है. आपकी नियत साफ होगी तो परीक्षा भी साफ हो जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>’हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
<p style=”text-align: justify;”>अखिलेश ने कहा कि आपको भगवान भी माफ नहीं करेंगे क्योंकि आप चढ़ावा चोरी में शामिल हुए हैं. चढ़ावा ही नहीं गुप्तदान भी चोरी हुआ है. और ये पाप की श्रेणी में नहीं आता है, यह महापाप की श्रेणी में होता है. शिक्षा की रक्षा के लिए जो आंदोलन हुआ है वो हमेशा आंदोलन जीतेंगे. 