Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा एक्शन, रुपये गिनने वाले इन कर्मचारियों की भी हुई छुट्टी
By
July 22, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने चढ़ावे की गणना व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 23 कर्मचारियों को हटाया गया था. इसके बाद कार्यरत बचे 13 कर्मचारियों को भी सेवामुक्त कर दिया गया. इसके साथ ही चढ़ावा गणना से जुड़े पुराने सभी कर्मचारियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई है.
<p style=”text-align: justify;”>सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी की एक निजी एजेंसी के माध्यम से हाउसकीपिंग कर्मचारी के रूप में नियुक्त इन कर्मचारियों को अचानक बुलाकर उनके आई-कार्ड और ड्रेस जमा करा लिए गए और अगले दिन से ड्यूटी पर नहीं आने के निर्देश दिए गए. अब SBI ने विभिन्न शाखाओं से अपने नियमित कर्मचारियों की तैनाती की है, ताकि गणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह तरीके से संचालित हो सके.
<h3 style=”text-align: justify;”>हाउसकीपिंग कर्मचारियों के नोट गिनने पर उठे थे सवाल
<p style=”text-align: justify;”>चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद इस बात पर भी सवाल उठे थे कि हाउसकीपिंग कर्मचारियों से करोड़ों रुपये के नकद चढ़ावे की गणना क्यों कराई जा रही थी. इसके बाद ट्रस्ट और बैंक ने पूरी व्यवस्था में व्यापक बदलाव का फैसला लिया.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/ram-mandir-trust-meeting-today-official-appointments-prasad-offering-case-review-in-ayodhya-up-news-3163961″ target=”_self”>अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
<h3 style=”text-align: justify;”>हटाए गए कर्मचारियों ने लगाए ये आरोप
<p style=”text-align: justify;”>हटाए गए कर्मचारियों का आरोप है कि निजी एजेंसी को प्रति कर्मचारी करीब 26 हजार रुपये का भुगतान किया जाता था, जबकि उन्हें केवल करीब 15 हजार रुपये वेतन मिलता था. कर्मचारियों का कहना है कि बिना किसी व्यक्तिगत गलती के उन्हें अचानक नौकरी से हटा दिया गया. हालांकि, इस संबंध में ट्रस्ट और एसबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>पुराने ठेकेदार भी हटाए गए
<p style=”text-align: justify;”>सूत्रों के अनुसार, चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद केवल गणना व्यवस्था ही नहीं, बल्कि मंदिर परिसर में सफाई, रखरखाव और अन्य सहायक कार्यों से जुड़े कई पुराने ठेकेदारों को भी हटाया जा रहा है. उनकी जगह नई एजेंसियों और नए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है. ट्रस्ट परिसर में संवेदनशील कार्यों से लेकर सामान्य व्यवस्थाओं तक पुराने नेटवर्क को समाप्त कर नई व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.
<h3 style=”text-align: justify;”>पारदर्शिता के लिए उठाया कदम
<p style=”text-align: justify;”>यह पूरा बदलाव <a title=”राम मंदिर” href=”https://www.abplive.com/topic/ram-mandir” data-type=”interlinkingkeywords”>राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”>ये भी पढ़ें: <a style=”color: #e03e2d;” title=”लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-politics-akhilesh-yadav-met-with-lok-sabha-speaker-om-birla-3163899″ target=”_self”>लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
Next
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं…'
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme