'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
<p style=”text-align: justify;”>बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए अपने पुराने बयान पर ससफाई देते हुए कहा कि मीडिया ने उनसे सीधा सवाल किया था कि क्या हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी तो मैंने इससे साफ इनकार कर दिया. जबकि मुझे ये कहना चाहिए था कि मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज नहीं पढ़ी गई लेकिन, परिसर में पढ़ी गई थी. मंदिर के 52 बीघा क्षेत्र या किसी संत के स्थान पर नमाज पढ़ी गई थी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>हनुमानगढ़ी पर दिए बयान पर सफाई
<p style=”text-align: justify;”>पूर्व सांसद ने कहा कि जब मुझसे सीढ़ियों पर नमाज को लेकर सवाल किया गया तो मुझे झटका लगा और मैंने उसे एक सिरे से नकार दिया. इसके बाद जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया वो भी सही है और अयोध्या के संतों का बयान भी सही है. वहीं मेरा बयान भी सही है. अच्छा होता कि मैंने ये कहा होता कि सीढ़ियों पर नहीं परिसर में पढ़ी गई थी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>परिसर में पढ़ी गई थी नमाज- बृजभूषण शरण
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा कि मैंने 17 तारीख को जो बयान दिया अगर उससे किसी को ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा मांगता हूं. मेरी भावना ये नहीं थी. उस घटना के चश्मदीद गवाह हम लोग भी हैं. हम लोग भी इसका विरोध करते थे, अयोध्या के हर मूवमेंट पर हम उनके साथ रहे हैं. लेकिन अगर फिर भी मेरे वक्तव्य से किसी को दुख हुआ तो मैं क्षमा मांगता हूं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>मुस्लिम द्वारा निर्माण कराने पर भी सफाई
<p style=”text-align: justify;”>वहीं उन्होंने इसका निर्माण मुस्लिम द्वारा कराए जाने पर भी सफ़ाई दी और कहा कि उनकी वो बात पूरी नहीं थी. हनुमानगढ़ी के अस्तित्व तो अयोध्या महातम्य में भी मिलता है, भगवान शिव ने इसके अस्तित्व का वर्णन किया है. मतलब उसका निर्माण नही हुआ. सत्य ये है कि ये बात अधूरी थी. हां 1800 शताब्दी में सिराजुद्दौला यहां याचक बनकर आया था और उसे लाभ हुआ तो उसने 52 बीघा जमीन पर पट्टा दिया और निर्माण कार्य में सहयोग किया. 
<p style=”text-align: justify;”>इसी बात को गूगल ने भी डाल दिया कि इसका निर्माण सिराजुद्दौला ने कराया था. लेकिन हकीकत ये है कि नागाओं और यहां के संतों ने कभी भी मुसलमानों को नहीं घुसने दिया. 
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि सीएम <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ ने एक रैली में सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज़ पढ़ाने का आरोप लगाया था. जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने इससे साफ़ इनकार किया और कहा कि ऐसा कहना गलता है. लोगों को पता होना चाहिए कि हनुमान गढ़ी एक मुस्लिम ने बनवाई थी. जिसके बाद उनके बयान पर सियासत तेज हो गई थी. 
<p style=”text-align: justify;”>स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान