अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं…'
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार शाम समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया, जिस पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. इसके विरोध में यूपी में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर आकर विरोध जताया. इस पर AIMIM पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान ने तंज कसा है. 
<p style=”text-align: justify;”>शादाबा चौहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोलस्ट किया, “जैसे ही अखिलेश यादव जी को दिल्ली पुलिस 2 घंटे के लिए गाड़ी में बैठाकर ले गए तो दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए, हमें कोई आपत्ति नहीं लेकिन समजादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खान साहब लगभग 6 सालों से जेल में हैं प्रताड़ित हैं उनके लिए आज तक यह जोश नजर नहीं आया ? क्योंकि अखिलेश यादव जी नहीं चाहते ,जो बात हम कह रहे थे आज वह साबित हो गई.”
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..’, हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/brijbhushan-sharan-singh-said-muslim-perform-namaz-in-hanumangarhi-premises-not-on-stairs-3163928″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: ‘सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..’, हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
<h3 style=”text-align: justify;”>यूपी के मुस्लिम वोटों पर नजर 
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल अगर छह महीनो में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं, प्रदेश में मुस्लिम मतों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए AIMIM लगातार जुटी हुई है. इसके लिए पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पिछले महीने बहराइच और बिजनौर में रैली कर चुके हैं. यही नहीं उन्होंने विपक्षी पार्टियों से बीजेपी के खिलाफं गठबंधन की भी अपील की थी.
<h3 style=”text-align: justify;”>लगातार समाजवादी पार्टी पर निशाना 
<p style=”text-align: justify;”>AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान के अलावा अन्य नेता भी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी करते हैं. शादाबा चौहान पहले भी कह चुके हैं कि सपा की राजनीति की वजह से यूपी में मुसलमानों को राजनीतिक अछूत बना दिया गया है. उन्होंने लगातार दावा किया है कि आने वाले समय में यूपी का मुसलमान AIMIM के साथ खड़ा होगा. फिलहाल शादाब के बयान पर अभी सपा या किसी नेता की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/kedarnath-pedestrian-route-disrupted-imd-issued-yellow-alert-in-uttrakhand-ann-3163935″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट