यूपी में घर के बाहर हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ता पहुंचा
हरदोई के हरपालपुर क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव में घर के बाहर पुराना हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड्स मौके पर पहुंचे और ग्रेनेड कब्जे में लिया। पुलिस इसके वहां पहुंचने के स्रोत की जांच कर रही है। जिले में पहले भी छह पुराने हैंड ग्रेनेड मिल चुके हैं।