Sugarcane Farming : क्या आपके गन्ने का मुरझा रहा ऊपरी हिस्सा? ये तरीका बचाएगा फसल
How to protect sugarcane from insect : स्टेम बोरर का प्रकोप गन्ना किसानों की चिंता बढ़ा रहा है. यह कीट तने को खाकर फसल को सुखा देता है. इससे फसल की बढ़वार रुक जाती है. लोकल 18 से शाहजहांपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. हादी हुसैन खान बताते हैं कि इसके छोटे कीट या सुंडी तने के ऊपरी और मध्य हिस्से में बारीक छेद कर अंदर प्रवेश कर जाते हैं. अगर समय रहते रोग को पहचान लिया जाए तो रोग को पूरी फसल में फैलने से पहले ही रोका जा सकता है. इससे बचाव के लिए अंडा बनने की अवस्था में ही ट्राइकोकार्ड का इस्तेमाल करें.