अतीक अहमद के बेटे उमर को लेकर क्या जेल से बन गया है कोई प्लान? चर्चा में पोस्टर
अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर का पोस्टर बन गया है। यह पोस्टर गाड़ी पर चिपका घूम रहा है। कुछ और जगहों पर भी पोस्टर दिखा है। अबान के जनाजे में शामिल होने के दौरान ली गई तस्वीर से यह पोस्टर बना है। प्रयागराज में उमर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सवाल उठ रहे हैं क्या वह चुनाव में उतर सकता है।