यूपी में अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी मिलेगी यूनिफॉर्म, सीएम योगी का ऐलान
यूपी के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर 2 सेट यूनिफॉर्म दिए जाएंगे। सीएम योगी ने इसका ऐलान बुधवार को वाराणसी में किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 70 हजार केंद्रों को नया स्वरूप भी दिया गया है। कहा कि साल 2014 से पहले आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति दयनीय थी।