'हिम्मत कैसे हुई?' कौन हैं यूपी के वो मैजिस्ट्रेट जिसके ऑर्डर पर चढ़ा सीजेआई सूर्यकांत का पारा
CJI on On Greater Noida Magistrate Ravi Shankar Mishra Notice: नोएडा प्रशासन की कार्यशैली पर लगातार न्यायिक सवाल उठ रहे हैं. पहले 24 वर्षीय छात्रा पर गलत तरीके से रासुका (NSA) लगाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएम मेधा रूपम को फटकार लगाते हुए अफसरों की सैलरी से 5 लाख मुआवजा वसूलने का आदेश दिया. वहीं, अब सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद सीजेपी प्रोटेस्ट मामले में छात्र अक्षत त्रिपाठी को 5 लाख का बॉन्ड नोटिस भेजने पर एसीपी/मजिस्ट्रेट डॉ. रवि शंकर मिश्रा को CJI की तीखी नाराजगी का सामना करना पड़ा है.