अब आंगनबाड़ी में सिर्फ खाना नहीं, बच्चों के भविष्य की भी तैयारी, काशी से सीएम योगी का बड़ा संदेश
Varanasi Latest News: वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया. रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हुए कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों और महिलाओं के पोषण का मजबूत आधार बनाने पर जोर दिया गया. इस अभियान के जरिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं को बेहतर पोषण देने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था और कामकाज को और मजबूत करने की कोशिश की जाएगी.