Terracotta Art : क्या होती है टेराकोटा कला, गोरखपुर वाली क्यों इतनी अलग? रह जाओगे देखते
What is terracotta art : टेराकोटा आर्ट हमेशा से सुर्खियों में रहा है, लेकिन बात जब गोरखपुर के टेराकोटा की हो तो कहने ही क्या. यहां का टेराकोटा इतना फेमस है कि इससे बनी मूर्तियों की खरीदारी विदेशों तक होती है. दिवाली में यहां की मूर्तियों की डिमांड पीक पर पहुंच जाती है. बिना ज्यादा रंगों के भी इन मूर्तियों में जो चमक और आकर्षण दिखाई देता है, वह इन्हें दूसरी सजावटी चीजों से अलग बनाता है. मिट्टी से तैयार किए गए बुद्ध के चेहरे में शांत भाव, आंखों की बनावट और चेहरे की बारीक नक्काशी देखने को मिलती है. लोकल 18 से टेराकोटा कलाकार सुशील बताते हैं कि मिट्टी को तैयार करने से लेकर उसे सही आकार देने, सुखाने और अंतिम रूप देने तक हर चरण में मेहनत और धैर्य की जरूरत होती है.