यूपी चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन हुआ नहीं, लेकिन राहुल गांधी पर आई आफत तो मैदान में उतरी अखिलेश की सेना
Rahul Gandhi in UP elections: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन जब राहुल गांधी पर आफत आई तो अखिलेश यादव की पार्टी उनके बचाव में उतर आई है. कथित शुद्धिकरण मामले में जब राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया तो समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव के भाई और सांसद धर्मेंद्र यादव और रामजी लाल सुमन सरीखे नेता बचाव में उतरे. सपा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी हमेशा से दलित विरोधी रही है. उसे आगे हारने का डर सता रहा है इसलिए वह उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसी हरकत कर रही है.