लखनऊवालों को मिलेगी जाम से निजात; दिलकुशा क्रॉसिंग पर आरओबी बनेगा, आज से डायवर्जन लागू
लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित दिलकुशा क्रॉसिंग पर चार लेन के 650 मीटर लंबे आरओबी का निर्माण शुरू होने जा रहा है। आज से यातायात डायवर्जन लागू होगा। आरओबी बनने से करीब तीन लाख लोगों को लाभ मिलेगा और लालबत्ती व कटाई पुल पर जाम से राहत मिलेगी।