Video: दो दारोगा पकड़े रहे, तीसरे ने युवक की जींस से निकाला तमंचा; यूपी पुलिस का फिल्मी अंदाज
यूपी के आगरा की एत्मादपुर पुलिस का तमंचा बरामदगी का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई सवालों में घिर गई। वीडियो में दरोगा युवक की जींस से तमंचा निकालते दिख रहा है। सोशल मीडिया पर इसे फिल्मी कहानी बताया गया। डीसीपी ने मामले की जांच एसीपी को सौंपी और दरोगा से स्पष्टीकरण मांगा है।