मुस्लिम बस्ती पहुंचे बृजभूषण शरण, मदरसे के बच्चों ने लगाए ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे, वीडियो वायरल
यौन शोषण मामले में बरी होने के बाद से ही बृजभूषण शरण सिंह अपने गृह जिले गोंडा में हैं। इन दिनों बृजभूषण क्षेत्र लोगों से जाकर मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान बृजभूषण जब मुस्लिम बस्ती पहुंचे तो उन्हें देखकर मदरसे के बच्चों ने शेर आया के नारे लगाए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।