हॉर्न बजाने के विवाद में हत्या; थार सवारों ने ऑटो चालक को पीट-पीटकर मार डाला
लखनऊ के इटौंजा में हॉर्न बजाने के विरोध पर थार सवार दबंगों ने ऑटो चालक मोनू सिंह उर्फ दिलीप (24) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव शराब ठेके के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने 50 लाख मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर चार घंटे प्रदर्शन किया