मुरादाबाद में पीतल के बाद अब मचा दही-भल्लों का भौकाल, 20 रुपये की प्लेट पर उमड़ रही भीड़, 200 साल पुराने स्वाद के दीवाने हुए लोग
पीतल के बर्तनों की चमक के लिए दुनिया भर में मशहूर मुरादाबाद की पहचान अब सिर्फ कारीगरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां का जायका भी लोगों की जुबान पर चढ़कर बोल रहा है. शहर में इन दिनों 200 साल पुरानी पारंपरिक रेसिपी से मूंग दाल, गाढ़े दही, देसी मसालों और खजूर की सोंठ से तैयार किए जाने वाले खास दही-भल्लों ने जबरदस्त धूम मचा रखी है. फास्ट फूड के इस दौर में शुद्धता और लाजवाब स्वाद का यह संगम रामपुर से लेकर बरेली तक के फूड लवर्स को मुरादाबाद खींच ला रहा है.