यहां सिर्फ 500 में सीखाया जा रहा ब्यूटी पार्लर, बस 2 महीने की ट्रेनिंग, फिर महिलाएं घर से शुरू कर सकेंगी कमाई
Gonda News: दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) गोपालग्राम में 2 महीने का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. ममता त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण में फेस क्लीन, फेशियल, ब्राइडल और बेसिक मेकअप, हेयर कटिंग, हेयर केयर, स्किन केयर, मसाज और ब्लीच जैसी सेवाओं की जानकारी दी जाती है.