गाजीपुर में लोक संगीत बचाने की अनूठी मुहिम: गंधर्व म्यूजिक एकेडमी में बच्चे सीख रहे पचरा, आल्हा और सोरठी
स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के इस तेज रफ्तार दौर में जब पारंपरिक लोक धुनें घरों से गायब हो रही हैं, तब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से संस्कृति के संरक्षण की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. शहर की गंधर्व म्यूजिक एकेडमी में आयोजित विशेष कार्यशाला के जरिए नई पीढ़ी को अपनी मिट्टी और पूर्वांचल की समृद्ध लोक गायन विधाओं से सीधे जोड़ने की ठोस पहल की गई है.