भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया है. शनिवार की देर रात नोएडा के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस लीं. कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ट्वीट कर शोक जताया है.