58 हजार पंचायत सहायकों के समर्थन में मायावती, बोलीं- मांगों पर विचार करें सरकार
लखनऊ में आंदोलन कर रहे पंचायत सहायकों का बसपा प्रमुख मायावती ने समर्थन किया है। उन्होंने सरकार से करीब 58 हजार पंचायत सहायकों की मानदेय बढ़ाने और स्थायीकरण समेत अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की है।